लालकुआं : यात्रियों से खचाखच भरी रानीखेत एक्सप्रेस, महिला कूपों में पुरुषों के बैठने पर जमकर हुई मारपीट, आधा दर्जन युवकों के कपड़े फटे

खबर शेयर करें -

लालकुआं। दिल्ली को जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस रेलगाड़ी में तीन युवतियों को बिठाने के लिए आए नगर के संजयनगर हाथीखाना निवासियों का महिला कुपो में पुरुषों के बैठे होने पर हुए विवाद के चलते जबरदस्त मारपीट हो गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक युवक युवतियों चोटिल हो गई, मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को शांत किया। परंतु इसी दौरान रेलगाड़ी स्टेशन परिसर से गंतव्य को रवाना हो जाने के चलते मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी, लेकिन लगभग 5 मिनट चली मारपीट के दौरान एक दर्जन युवक और युवतियां जख्मी हो गए, जिसमें आधा दर्जन को गंभीर चोट पहुंची है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुड़ाबांज महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित, हर्षिता आर्य और किरण ने मारी बाजी

दोनों पक्षों की ओर से जूते, चप्पल, बेल्ट और ईंट पत्थर चले, जिसमें प्लेटफॉर्म परिसर में भगदड़ मच गई, तथा जीआरपी पुलिस को भी स्थिति संभालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी, घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि अन्य यात्रियों एवं रेल कर्मियों के समझ में कुछ नहीं आया, तथा आधा दर्जन युवकों के कपड़े पूरी तरह फट गए, तथा एक युवती प्लेटफार्म परिसर में बेहोश होकर गिर पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  एक इंजेक्शन ने बिगाड़ दिया 17 साल के तेजस का चेहरा, छीन लिया पढ़ाई का मौका! नाक-खाल तक क्षतिग्रस्त, यूनिवर्सिटी में एडमिशन रद्द
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: ताकुला के पास खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 4 लोग गंभीर रूप से घायल; स्थानीय युवक और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान