लालकुआ: उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित किया गया होली मिलन समारोह, क्षेत्रीय विधायक सहित कई गणमान्य हुए सम्मिलित

खबर शेयर करें -

लालकुआ: उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में होल्यारों ने जमकर आनंद उठाया, कार्यक्रम में जहां पत्रकारों ने होली गायन किया तो वहीं लोगों ने ढोलक की थाप में ठुमका लगाया।

प्रेस क्लब के समीप स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की लालकुआं इकाई द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पत्रकारों ने होली की बधाई देते हुए एक दूसरे को गले लगा कर शुभकामनाएं दी। नगर की महिला होल्यारों ने होली के गीत गा कर कार्यक्रम में समा बांध दिया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा: हादसे में 28 वर्षीय जाकिर की मौत, बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल

होली महोत्सव में विधायक ड्रा मोहन बिष्ट, पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, चेयरमैन लालचंद सिंह, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेंद्र नेगी, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी, नीमा पांडे, चंद्रकला खाती, भाजपा नेता हेमंत नरूला, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, पवन चौहान, सरदार गुरदीप सिंह, आप नेता चंद्रशेखर पांडे, महेंद्र कुमार, ओमपाल कश्यप, जीवन कबड्वाल, संजीव शर्मा, जगदीश पंत, किरन डालाकोटी, रविशंकर तिवारी, कमलेश चंदोला, सुरेंद्र लोटनी, भुवन जोशी, पंकज शर्मा, शिवराज बिष्ठ, ने भी होली के गीतों में जमकर ठुमके लगाए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस का बिना सत्यापन रह रहे किरायेदारों के खिलाफ कड़ा एक्शन: 10 मकान मालिकों पर 10-10 हजार का जुर्माना, विशेष जांच अभियान जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन बनी नियमित 'एक्सप्रेस': 19 सितंबर से दौड़ेगी नए नंबर के साथ, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात