लालकुआं : सरकार के 5 साल, नये इरादे-युवा सरकार कार्यक्रम में विधायक दुम्का ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: ‘सरकार के 5 साल, नये इरादे-युवा सरकार’ कार्यक्रम के तहत आज लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल कार्यक्रम किया गया. इस मौके पर स्थानीय विधायक नवीन दुम्का सहित कई बीजेपी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान विधायक दुम्का ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं.

नवीन दुम्का ने कहा आज लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बड़ा उपहार मिला है. पिछले 9 सालों से लंबित गौलापार स्थित नकायल पुल की स्वीकृति मिल गई है, जो लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है. भारतीय जनता पार्टी की जन जन की सरकार है, जो जनता के सपनों को साकार कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल

उन्होंने कहा सरकार के 5 साल पूरे होने जा रहे हैं. इसी के तहत ‘सरकार के 5 साल नये इरादे-युवा सरकार’ कार्यक्रम के साथ फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता से अपील की जा रही है. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं. इससे उम्मीद है कि भारतीय जनता पार्टी की फिर से सरकार बनेगी.

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा

विधायक नवीन दुम्का ने कहा इस कार्यक्रम के तहत लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. साथ ही सरकार की आगे किस तरह की योजना है, इसे भी लोगों तक पहुंचाए जाने का काम किया जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी की सरकार आम जनता के साथ खड़ी है. जो भी जनता की समस्या है, उसको दूर करने का काम कर रहे हैं. इस मौके पर कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित कई विभागों के योजनाओं के स्टॉल भी लगाए गए हैं. इसके माध्यम से सरकार की योजनाओं द्वारा लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: खटीमा के बीमार मासूम देव का पूरा इलाज कराएगी सरकार, टिक्की खाने दुकान पर पहुंचे सीएम से पिता ने रोते हुए बताई थी व्यथा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad