लालकुआं : अतिक्रमण हटाने के दौरान निकले सांप को गुस्से में चबा गया युवक, देखें वीडियो

खबर शेयर करें -

लालकुआं। रेलवे द्वारा नगीना कॉलोनी में अतिक्रमण ध्वस्त करने से नाराज एक युवक ने अतिक्रमण हटाने के दौरान निकले एक सांप को गुस्से में चबा डाला, अतिक्रमण टूटने से यह व्यक्ति इतना बौखलाया कि नशे की हालत के दौरान युवक ने सांप को पकड़ उसके मुंह को खा लिया।

लोग युवक को यह हरकत नहीं करने को मना भी कर रहे थे लेकिन युवक ने लोगों की एक नहीं सुनी और अपने मुंह में सांप के मुंह को चबाकर खा गया, सांप के मुंह को चबाने के बाद युवक ने सांप को फेंक दिया, लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी. गनीमत रही कि सांप का जहर युवक के शरीर में नहीं गया और युवक बच गया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 18 वर्षीय छात्रा का शव: परिजनों ने युवक पर लगाया मॉडलिंग का झांसा देकर फंसाने का आरोप

लोगों का कहना है कि जिस समय युवक ने सांप को खाया उस दौरान वह नशे की हालत में था, थोड़ी देर बाद सांप की मौत हो गई. वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. वन क्षेत्राधिकारी गौला रेंज चंदन सिंह अधिकारी का कहना है कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो की जांच की जा रही है युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. जांच के बाद युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में आफत की बारिश: खतरे के निशान को नियंत्रित करने नैनीझील के खोले गए गेट, भूस्खलन से 15 मार्ग बंद, मौसम विभाग का 'येलो अलर्ट' जारी

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक किस तरह से पहले सांप को अपने हाथों से पकड़ता है और उसका मुंह पकड़ कर मुंह सीधे अपने मुंह में डालकर उसको चला जाता है इस दौरान लोग चिल्लाते हुए इसको ऐसा नहीं करने से मना भी कर रहे हैं लेकिन युवक नशे की हालत में सांप को चबा जाता है. लोगों का कहना है कि युवक नशेड़ी प्रवृत्ति का है.
बताया जा रहा है कि युवक का नाम कमलेश है।

यह भी पढ़ें 👉  साढ़े चार साल का विकास बनाम नेताजी ! सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, कोई बिजली-पानी-सड़क को रोया तो किसी ने गोला में डुबकी लगाकर उड़ाया मजाक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad