चुनाव से पहले रोमांचक मोड़ पर लालकुआं विधानसभा, पढ़े पूरी रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

लालकुआं: लालकुआं विधानसभा सीट में रोजाना नए नए प्रत्याशी सामने आ रहे है। इसी क्रम में भाजपा से अलग होकर निर्दलीय रूप से बम्पर वोटों से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने वाले डॉ0 मोहन बिष्ट ने विधानसभा चुनाव को भी निर्दलीय लड़ने का ऐलान कर दिया है। उनके चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद भाजपा व कांग्रेस समेत अन्य दलों में हलचल पैदा कर दी है।
लालकुआं विधानसभा की अगर बात करें तो राज्य बनने के बाद हुए 4 विधानसभा चुनावों में इस विधानसभा सीट पर दो बार भाजपा एक बार कांग्रेस व एक बार निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज हासिल की है। स्पष्ट है कि विधानसभा का मतदाता काफी समझदार व चालक है। अंतिम समय तक यहां के मतदाताओं का मूड समझ पाना असंभव है।

यह भी पढ़ें 👉  64 के हुए राम, जन्मदिन पर मंदिरों में नवाया शीश, क्षेत्र में सुख-शांति की करी प्रार्थना; बधाई देने वालों का लगा तांता

यहां के लोग पार्टी वाद व परिवारवाद से ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देकर ही अपना जनप्रतिनिधि चुनते है। यही कारण है कि विधानसभा के बाहर के प्रत्याशी भी यहां पर अपना भाग्य आजमाने के लिए आतुर हैं। वर्तमान समय में भाजपा व कांग्रेस से एक दर्जन से भी ज्यादा जनप्रतिनिधि टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे में जिला पंचायत सदस्य डॉ मोहन बिष्ट कि एंट्री ने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव से पहले ही हलचल पैदा कर दी है।
भाजपा की बात करें तो इस सीट पर पार्टी के वर्तमान विधायक नवीन दुम्का के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान, राज्य सहकारी बैंक के संचालक उमेश शर्मा, कमलेश चन्दोला, दुग्ध संघ लालकुआं के पूर्व अध्यक्ष भरत नेगी, दीपक कोश्यारी आदि शामिल हैं। जबकि कांग्रेस से पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, संध्या डालाकोटी, किरन डालाकोटी, राजेंद्र खनवाल, बीना जोशी, डॉ बालम बिष्ट दावेदारी कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  बालाजी महाराज के जयकारों से गूंजा काशीपुर, आस्था के सैलाब में निकली विराट शोभायात्रा

2017 में विराट विजय के साथ विधायक बने थे नवीन दुम्का

लालकुआं: 2017 के विधानसभा चुनाव पर अगर नजर डालें तो लालकुआं विधानसभा में कुल 54.81 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी नवीन चन्द्र दुम्का ने कांग्रेस प्रतयाशी हरीश चंद्र दुर्गापाल को 27108 वोटों से शिकस्त दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad