लालकुआं ब्रेकिंग : हॉट शनि बजार के आगे हुई भीषण दुर्घटना, युवा गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें -

लालकुआं :  नेशनल हाईवे 109 पर सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं यहां तहसील कार्यालय के पास नेशनल हाईवे पर खड़े एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके चलते युवक का एक पैर बुरी तरह कुचल गया और उसका काफी खून बह गया।

सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने उसे जैसे तैसे हल्द्वानी चिकित्सालय भिजवाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसकी हालत नाजुक है, युवक की शिनाख्त स्थानीय निवासी पप्पू उम्र लगभग 32 वर्ष के रूप में हुई है वह नेशनल हाईवे के किनारे बने एक घर में रहता था। हालांकि एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से युवक काफी देर तक तड़पता रहा इसके बाद पुलिस ने स्थानीय वाहन से युवक को अस्पताल पहुंचाया, घायल युवक लालकुआं का बैघ विक्रेता व्यवसाई  बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में रिंग रोड अंडरपास पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल व बच्चा बाल-बाल बचा

दुर्घटना की स्थिति देखते हुए प्रत्यक्ष दर्शी का कहना है की घायल हुए युवक की स्थिति काफी चिंताजनक है, दुर्घटना में युवक का बाया पेर पूरी तरह से कुचल दिया गया बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर के दो प्रधान आबकारी निरीक्षकों का पिथौरागढ़ तबादला: दीपक दुबे को धारचूला और संतोष लोहनी को मुनस्यारी भेजा गया

फिलहाल युवक को 112 एंबुलेंस द्वारा लाल कुआं पुलिस की मदद से हल्द्वानी रेफर किया गया है।