लालकुआं : हल्दूचौड़ दोलिया में खेत में तेंदुए ने हमला कर दादा और पोते को किया घायल, इलाके में दहशत

खबर शेयर करें -

लालकुआं : हल्दूचौड़ की ग्राम पंचायत हल्दूचौड़ दोलिया के दौलिया नंबर 2 में शनिवार अपराह्न 4 बजे घर के पास ही खेत में एक तेंदुए ने हमला कर दादा और पोते को घायल कर दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज के जंगल से बाहर निकल कर रिहायशी इलाके में पहुंचे तेंदुए ने यहां निवासी दया कृष्ण चोपड़ा उम्र 65वर्ष व उनके पोते भूवित चोपड़ा उम्र 5वर्ष पर हमला कर दिया, आसपास के लोगों ने हो हल्ला कर दोनो को बमुश्किल तेंदुए के चुंगल से छुड़ाया तेंदुए के हमले से दोनों दादा पोते गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'एनालॉग पनीर' की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त निर्देश, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

घटना के बाद ग्रामीणों में खलबली मच गई। घायलों को 108सेवा की मदद से हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी है।

तराई पूर्वी एवं तराई केंद्रीय प्रभाग के जंगलों के समीप बसे तमाम गांवों में पिछले कुछ दिनों से तेंदुओ की सक्रियता बढ़ती जा रही है। शनिवार को तराई पूर्वी वन प्रभाग की गौला रेंज से सटे दौलिया नंबर 2 में तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया पहुंच गया। तेंदुए की खेतों में चहलकदमी देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  साढ़े चार साल का विकास बनाम नेताजी ! सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, कोई बिजली-पानी-सड़क को रोया तो किसी ने गोला में डुबकी लगाकर उड़ाया मजाक

ग्रामीणों की मानें तो हमलावर तेंदुआ हमले के बाद आसपास में ही के खेतों में जाकर छिप गया। जानकारी के बाद वन विभाग की गस्ती टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी है। एसडीओ अनिल जोशी ने बताया कि तेंदुए के हमले में एक बच्चे समेत दो लोग घायल हुए हैं। टीम को निगरानी में लगाया गया है। जल्द ही तेंदुए को जंगल में छोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सचल दल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला का किया औचक निरीक्षण: परीक्षा व्यवस्थाएं पाईं दुरुस्त, प्रवेश संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad