लालकुआं : नहर में शव मिलने से मचा हड़कंप, शव की हुई शिनाख्त

खबर शेयर करें -

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र मोटाहल्दू के धनपुर और जयपुर खीमा के बीच स्थित जमरानी नहर में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, उक्त युवक जयपुर खीमां में ही निवास करता था, तथा मजदूरी आदि का कार्य किया करता था, वह उत्तर प्रदेश का मूल रूप से निवासी बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालने की कार्रवाई के साथ-साथ युवक के मौत के कारण की जांच भी शुरू कर दी है, पता चला है कि लगभग 40 वर्षीय उक्त युवक आज प्रातः 7 बजे ठीक हालत में था, गांव के एक युवक ने उसे वार्ता भी की, परंतु लगभग 3:30 घंटे बाद उसका संदिग्ध परिस्थितियों में नहर से शव बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट पर अभद्र टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, कार्रवाई न होने पर दी धरने की चेतावनी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की जनता के साथ यह दोहरा चरित्र कैसा? बिंदुखत्ता राजस्व गांव कब सरकार जवाब दें- मोहन कुड़ाई