लालकुआं: माँ भगवती शक्ति पीठ समिति के चुनाव परिणाम घोषित, विजयी प्रत्याशियों ने ली शपथ
लालकुआं: जय माँ भगवती शक्ति पीठ समिति, इंद्रा नगर, लालकुआं, नैनीताल के लिए हुए चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। समिति के तीन पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ, जबकि तीन पदों पर मतदान के बाद नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची
निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी:
- अध्यक्ष: श्री हरि बल्लभ देवराड़ी (शास्त्री जी)
- कोषाध्यक्ष: श्री शम्भू प्रसाद जोशी
- सचिव: श्री संजीव देवराड़ी
- उप प्रबंधक: श्री विनोद प्रसाद देवराड़ी
मतदान से चुने गए पदाधिकारी:
- उपाध्यक्ष: श्री राकेश देवराड़ी (11 मतों से विजयी), पराजित – प्रेम सिंह दानू
- प्रबंधक: श्री कविराज सिंह धामी जी (14 मतों से विजयी), पराजित – रमेश कुनियाल (राजेंद्र प्रसाद)
- उप सचिव: श्री रघुबीर सिंह बिष्ट (10 मतों से विजयी), पराजित – संदीप सिंह
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई शपथ
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर. सी. पुरोहित ने इन परिणामों की घोषणा की। शाम 5:30 बजे, डॉ. पुरोहित ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें विजयी प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी श्री तुला राम देवराड़ी, श्री रमेश देवराड़ी, श्री एल. डी. जोशी और श्री बृजेश जोशी भी उपस्थित थे।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें