
राजू अनेजा, बाजपुर। बदलते दौर में अंग्रेजी का ज्ञान अब जरूरत ही नहीं, बल्कि सफलता की कुंजी बन चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए Vinayak Academy, बाजपुर ने छात्रों के लिए 3 महीने का उन्नत अंग्रेजी कोर्स शुरू करने का दावा किया है, जिसने क्षेत्र में चर्चा तेज कर दी है।
अकादमी प्रबंधन के अनुसार यह कोर्स इस तरह डिजाइन किया गया है कि छात्र कम समय में अंग्रेजी बोलने और सही वाक्य निर्माण में आत्मविश्वास हासिल कर सकें। खास बात यह है कि इसमें केवल भाषा ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास से जुड़े परामर्श सत्र भी शामिल किए गए हैं, जिससे बच्चों का संपूर्ण विकास हो सके।
अकादमी की प्रबंधक मनीषा विनायक ने बताया कि “हमारा उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को कम समय में बेहतर अंग्रेजी सिखाना है। हमने कोर्स की फीस भी बेहद किफायती रखी है, ताकि हर वर्ग का छात्र इसका लाभ उठा सके।”
कम फीस में बड़ा दावा, बढ़ी अभिभावकों की उम्मीदें
अकादमी का कहना है कि क्षेत्र में सबसे कम और उचित शुल्क में यह कोर्स उपलब्ध कराया जा रहा है। 3 महीने में अंग्रेजी सुधारने के इस दावे ने अभिभावकों और छात्रों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
अब देखने वाली बात होगी कि यह कोर्स छात्रों के भविष्य को कितना नई दिशा दे पाता है, लेकिन फिलहाल बाजपुर में यह पहल चर्चा का केंद्र बनी हुई है।
ताजा खबर
- खूनी संघर्ष में बदला पिता-पुत्र का विवाद; बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, गांव में सनसनी
- काशीपुर हाईवे पर कंटेनर ने स्कूटी को रौंदा; स्वार निवासी युवक की मौके पर ही मौत, गदरपुर का साथी गंभीर रूप से घायल
- किच्छा और गदरपुर में 40 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख; किसानों को लाखों का नुकसान
- जनता के हीरो बने सतीश चुघ, गैस किल्लत के बीच खुद खड़े होकर बंटवाए सिलेंडर
- हल्द्वानी: अवैध लीसा तस्करी के खेल में जालसाजी का खुलासा; वाहन के इंजन-चेसिस नंबर मिटाकर हो रहा था परिवहन, कुसुमखेड़ा के रवि भट्ट पर FIR दर्ज
- उत्तराखंड शिक्षा विभाग की ‘दोहरी नीति’: कक्षा 1 में दाखिले की उम्र पर बढ़ा विवाद; हल्द्वानी के 4000 बच्चों के भविष्य पर संकट, अभिभावक और स्कूल संचालक असमंजस में
- नेताजी के फिर बिगड़े बोल ! लोगो को और मीडिया को बताया ‘मदारी के डमरू’ के आगे नाचने वाला
- चीमा के गढ़ में गगन ने ठोकी ताल ! हिंदूवादी नेता की प्रबल दावेदारी से बढ़ी सियासी तपिश
- भाजपा की हैट्रिक के लिए लालकुआं से चंदोला ने ठोकी ताल, जिला पंचायत के बाद अब विधानसभा पर नजर
- भाजपा महिला मोर्चा लालकुआं मण्डल कार्यकारिणी: देखें पदाधिकारियों की सूची


