लालकुआं :142 बूथों में से 22 बूथ ही जीत पाए हरदा, दुर्गापाल व बोरा समेत तमाम क्षत्रप निकले फ्यूज बम
लालकुआं: लालकुआं विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हारने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल व कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा समेत तमाम दिग्गजों की साख पर बट्टा लग गया है। हैरत की बात यह है कि कांग्रेस के अधिकतर क्षत्रप अपने बूथ को भी जिताने में कामयाब नही हो पाए है। कांग्रेस को विधानसभा के अधिकतर बूथों में हार का सामना करना पड़ा
दरअसल लालकुआं विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने चुनाव प्रचार की कमान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल व कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र बोरा को कमान सौंपी। दोनो नेता पूरे चुनाव प्रचार में हरीश रावत के साथ में सामिल भी रहे। लेकिन हरीश चंद्र दुर्गापाल व हरेंद्र बोरा अपने बूथ को जिताने में भी कामयाब नही हुए। जिससे उनकी शाख पर बट्टा लगा है। इसके अलावा तमाम प्रभावशाली जनप्रतिनिधियों समेत अधिकतर ग्राम प्रधान व बीडीसी मेंबर भी अपने बूथ को नही जीत पाए। यही कारण रहा कि कांग्रेस विधानसभा की 122 बूथों में से केवल 22 बूथ ही जीतने में कामयाब रही।

इसके अलावा लालकुआं विधानसभा में कांग्रेस पार्टी वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चंद्र दुर्गापाल को 17185 मत मिले थे। जबकि कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ रहे हरेंद्र बोरा को 14708 मत मिले थे। यानि दोनो प्रत्याशियों को 31894 मत मिले थे। लेकिन इस बार कांग्रेस इस आंकड़े को भी नही छ़ू पाई। जबकि दोनो जनप्रतिनिधि हरीश रावत को चुनाव लड़ा रहे थे।
हरीश रावत को राश नही आई कर्क राशी की तिकड़ी
लालकुआं: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की नईया को कर्क राशी की तिकड़ी भी पार नही कर सकी। और उन्हें एक बार फिर बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
दरहसल हरीश रावत की राशी कर्क राशी है। जबकि लालकुआं विधानसभा से उनके चुनाव प्रचार की कमान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश रावत व कांग्रेस से पूर्व में चुनाव लड़ चुके पूर्व कैबिनेट मंत्री हरेंद्र बाेरा के हाथ में थी। जिनकी राशी भी कर्क ही है। लेकिन कर्क राशी की यह तिकड़ी उनको चुनावी वैतरणी पार कराने में कामयाब नही हो सकी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

