लालकुआं : देश की राजधानी में आक्सीजन देंगे लालकुआं के पौधे

खबर शेयर करें -

लालकुआं: दिल्ली को हरा भरा करने एवं दिल्ली में आक्सीजन देने के लिए वन अनुसंधान केन्द्र लालकुआं में तैयार जैव विविधता महत्व के लगभग छः हजार पौधे दिल्ली को भेजे गए हैं।


वन अनुसंधान केन्द्र के वन क्षेत्राधिकारी मदनसिंह बिष्ट ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय राजधानी क्षेत्र में जैवविविधता पार्क तैयार कर रहे हैं, जिसमें उत्तराखंड के हल्द्वानी, लालकुआं से हर साल पौधे रोपण करने हेतु भेजे जाते हैं, इस बरसात में यह पहली खेप है, पुनः पौधे भेजने के लिए पौधे तैयार किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार

बुधवार को वन अनुसंधान केंद्र द्वारा खैर,मेदा, सल्लू, चिरोंजी, उलटकंबल, लोहारू, कुसुम, तेजपात, हरसिंगार, करौंदा, कुम्भी, कंडाई, ढाक व पचनाला समेत कई प्रजातियों के पौधे दिल्ली को भेजे हैं, उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय उनसे पौधे के लिए सम्पर्क कर निर्धारित मूल्य अदा कर देता हैं, राजधानी क्षेत्र के प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली में अब तक हल्द्वानी व लालकुआं से दो लाख से अधिक पौधे भेजें जा चुके हैं, बुधवार मो भेजे गए पौधे दिल्ली सिविल लाइंस स्थित जैवविविधता पार्क में रोपित होंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा: गोला नदी में बहा 11वीं का छात्र, तलाश में जुटी SDRF और पुलिस टीम