लालकुआं पुलिस ने स्पेशल नार्को स्ट्राइक के तहत तीन स्मैक तस्करों को दबोचा

खबर शेयर करें -

लालकुआं : नैनीताल जिले में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में लालकुआं पुलिस ने स्पेशल नार्को स्ट्राइक के तहत तीन स्मैक तस्करों को दबोचा है. जिनके कब्जे से 116 ग्राम स्मैक बरामद हुआ है. आरोपी उत्तर प्रदेश के बहेड़ी से स्मैक लेकर आए थे.

लालकुआं कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान के तहत तीनों आरोपियों को हल्द्वानी-बरेली मार्ग से गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से स्मैक के साथ एक बाइक भी जब्त किया गया है. पकड़े गए स्मैक की कीमत करीब ₹2 लाख आंकी गई है.

यह भी पढ़ें 👉  बालाजी महाराज के जयकारों से गूंजा काशीपुर, आस्था के सैलाब में निकली विराट शोभायात्रा

यह भी पढ़े 👉 आईटीआई थाना क्षेत्र में पुराने विवाद के चलते अवैध पिस्टल से व्यक्ति पर फायर

उन्होंने बताया कि आरोपी स्मैक को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर लोगों को बेचते थे और मोटी कमाई करते थे. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को रोकने के लिए सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है. वहीं, आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट  के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल: बेलगढ़ नाले के उफान में बहने से बचा बाइक सवार, भूस्खलन से 25 सड़कें बंद