लालकुआं- राम मंदिर की थीम पर मनाया गया ‘सिद्धांता सरस्वती एकेडमी’ का वार्षिकोत्सव ‘संकीर्तनम’

खबर शेयर करें -

लालकुआं – बिंदुखत्ता के संजयनगर प्रथम स्थित सिद्धांता सरस्वती एकेडमी में राम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विद्यालय का वार्षिक उत्सव संकीर्तनम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे स्थानीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट और उपजिला अधिकारी परितोष वर्मा ने विद्यालय के चौथे वार्षिकोत्सव के मौके पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय में कबड्डी, खो- खो, जूडो कराटे हैंडबॉल सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं में नेशनल, स्टेट और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर मेडल लाने वाले 41 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में रिंग रोड अंडरपास पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल व बच्चा बाल-बाल बचा

राम मंदिर की थीम पर आयोजित वार्षिक उत्सव संकीर्तनम में छात्र-छात्राओं द्वारा गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके पश्चात होली, दीपावली, मकर संक्रांति जैसे त्योहारों के सुंदर लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए। विद्यालय की छात्रों द्वारा कुमाऊनी छोलिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा, साथ ही विद्यालय के जूडो कराटे के बच्चों ने दमदार परफॉर्मेंस दी, और योग के छात्रों द्वारा की गई सुंदर प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन राम मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी’ कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए सुंदर कार्यक्रमों का संचालन किया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य सुश्री सीता बिष्ट ने विद्यालय कि भविष्य में होने वाले क्रियाकलापों को अभिभावकों को व छात्र-छात्राओं के समक्ष रखा। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक रमेश राठौर ने सभी छात्र-छात्राओं अभिभावकों शिक्षकों व मुख्य अतिथियों का आभार जताया। वार्षिकोत्सव में मुख्य रूप से एडवोकेट दीपक बिष्ट, गिरीश सिंह, धीरज सिंह, त्रिलोक सिंह, संजय बिष्ट, हीरा शाही, वीरेंद्र शाही, गिरीश शाही, मनोज भंडारी, बलवंत खोलिया मंडल महामंत्री भाजपा, और शिक्षिका ज्योति कार्की, कविता उपाध्याय ने संचालन किया, इस दौरान मोनिका कोश्यारी,
दुर्गा ओड, रजनी जोशी, विपिन कोहली, खेल टीचर, मीनू बिष्ट और दिनेश कुमार, नेहा , डांस टीचर, राहुल, अर्जुन, तथा अभिभावक चतुर सिंह, खष्टी देवी, गोविन दानू, लक्ष्मण बथियाल, कविंदर कार्की, कुंवर सिंह बथियाल, प्रहलाद धामी, प्रकाश जोशी, प्रियंका चुफाल, रूप सिंह मेहरा सहित सैकड़ो छात्र-छात्राएं व अभिभावक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के भास्कर जोशी ने बिना कोचिंग पाई बड़ी कामयाबी: AAI में चयन के बाद पंतनगर एयरपोर्ट पर बने जूनियर एग्जीक्यूटिव

Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें