हल्दूचौड़ में मकान की छत गिरने से लालकुआं निवासी मजदूर की मौत, एक घायल

खबर शेयर करें -

लालकुआं: हल्दूचौड़ के शिवपुरी में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से दो मजदूर उसके नीचे दब गए। जिसमे एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना हल्दूचौड़ के इंदिरा कॉलोनी शिवपुरी कॉलोनी में हुई जहां पर निर्माणाधीन मकान का काम चल रहा था, जिससे अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई और यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट: 5 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, प्रशासन ने जारी किया आदेश


प्राप्त समाचार के अनुसार हल्दूचौड़ के शिवपुरी निवासी आनंद सिंह राणा द्वारा अपने मकान के नव निर्माण के लिए अपने पुराने मकान को तोड़ा जा रहा था। शुक्रवार को अचानक छत भरभरा कर नीचे गिर गई। दुर्घटना में लालकुआं हाथीखाना निवासी फईम पुत्र सलीम उम्र 26 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वीआईपी गेट दो किलोमीटर निवासी पप्पू पुत्र राजेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर हल्दूचौड़ निवासी चौकी इंचार्ज अजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायल को उपचार हेतु हल्द्वानी चिकित्सालय भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की बसासत के कर्णधार पंडित ललित मोहन पांडे का निधन: क्षेत्र में शोक की लहर, आज चित्रशिला घाट पर होगी अंतिम यात्रा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी नेता भुवन पहाड़ी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—युवाओं को श्रीकृष्ण के 'कर्मयोग' से प्रेरणा लेने की जरूरत