लालकुआं : 3 गैलन कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: लालकुआं कोतवाली पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्कर बिना नंबर प्लेट की कार से शराब की तस्करी कर रहा था. मौके पर कार से 3 गैलन कच्ची शराब बरामद किया गया है. वहीं, आरोपी को जेल भेज दिया है.

लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सुभाष नगर पुलिस बैरियर के पास एक कार को रोका गया. जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें 3 गैलन कच्ची शराब रखी हुई थी. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो किच्छा से शराब लेकर आ रहा था. जिसे वो कहीं सप्लाई करने जा रहा था.

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा

आरोपी का नाम विकास मंडल है, जो वार्ड नंबर 4 का रहने वाला है. उन्होंने बताया कि आरोपी पूर्व में भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल दिया है. जबकि, कार को सीज कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश