लालकुआं : बिन्दुखत्ता के घोड़ानाला क्षेत्र में घर के बाहर टहल रहे युवक पर दबंगों ने किया हमला, आरोपियों की तलाश शुरू
बिन्दुखत्ता के घोड़ानाला क्षेत्र में तीन दबंग किस्म के युवकों ने घर के बाहर टहल रहे युवक पर ताबड़तोड़ हमले करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसका एसटीएच चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर का संज्ञान लेकर मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय कोतवाली में दी गई तहरीर में पीड़ित आशु अग्रवाल निवासी पश्चिमी राजीवनगर घोड़ानाला बलिया कॉलोनी का कहना है कि प्रार्थी अपने घर की गली पर टहल रहा था तथा तभी आजाद, सत्यम व एक अज्ञात ने आकर मुझे गाली-गलौच करने लगे, जिसपर मेरे द्वारा विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट करते हुए मेरे सिर में प्रहार करके सिर फाड़ दिया तथा मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। अतः महोदय से अनुरोध है, कि दोषियों पर कार्यवाही करने की कृपा करें।


