लालकुआं: बिंदुखत्ता के घोड़ानाला में विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने किया चैत्र मास की रामलीला का शुभारंभ

खबर शेयर करें -

लालकुआं: बिंदुखत्ता के घोड़ानाला में भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित चैत्र मास की रामलीला का शुभारंभ विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने किया, पहले दिन की मेला में क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा नारद मोह का सुंदर मंचन किया गया।

संस्कार रामलीला कमेटी द्वारा बिंदुखत्ता के घोड़ानाला में पहली बार चेत्रमास की रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे क्षेत्र के युवाओं द्वारा बढ़चढ़ के भागीदारी निभाई जा रही है। गुरुवार को रामलीला के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक ड्रा मोहन सिंह बिष्ट ने आयोजन कमेटी की सराहना करते हुए कहा कि कहा की रामलीला मंचन के माध्यम से क्षेत्रवासी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को आत्मसात कर एक आदर्श समाज की स्थापना करने में अपनी भागीदारी निभाएंगे, इस अवसर पर आयोजन कमेटी ने बताया की रामलीला के माध्यम से युवाओं को नशे व अन्य विकारों को दूर कर धर्म और कर्म की ओर अग्रसर करना है। इस मौके रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सन्नी कापड़ी, प्रबंधक मोहन बसवाल, संरक्षक कमलेश चंदोला, नरेंद्र सिंह खेतवाल, प्रदीप मलाडा, देवेंद्र पटवाल, प्रकाश उत्तराखंडी, नंदा बल्लभ जोशी, नवीन कापड़ी, प्रकाश कापड़ी, गोविंद दानू, दीपक बिष्ट, दीपक नैनवाल, चंद्र शेखर जोशी, महेश जोशी समेत तमाम लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया बड़ा खुलासा: दो नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहे, कारतूस और नकदी बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  शराब में कीटनाशक मिलाकर पिता को पिलाने के बाद बेटे ने खुद गटका: दोनों की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस