लालकुआं : नाबालिक लड़की को भगाने वाला युवक निकला कोरोना पॉजिटिव

खबर शेयर करें -

लालकुआं। बिंदुखत्ता से नाबालिक बालिका को भगा कर हापुड़ ले गया युवक कोरोना पॉजिटिव निकला तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता के सुभाष नगर दवाई फॉर्म निवासी पीड़ित ने अपनी नाबालिक लड़की की गुमशुदगी स्थानीय कोतवाली में दर्ज कराई थी। बिंदुखत्ता पुलिस चौकी प्रभारी मनोज चौधरी ने सर्विलांस की मदद एवं मुखबिर के सहयोग से उक्त नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी राजेश बसवाल निवासी शास्त्रीनगर नंबर 3 बिंदुखत्ता उम्र 23 साल को हापुड़ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल: बेलगढ़ नाले के उफान में बहने से बचा बाइक सवार, भूस्खलन से 25 सड़कें बंद

आरोपी को लालकुआं लाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में उसका स्वास्थ्य परीक्षण एवं उसकी रैपिड एंटीजन कोविड जांच कराई तो वह पॉजिटिव निकल गया। जैसे ही कोतवाली के पुलिस कर्मियों को पता चला कि हापुड़ से पकड़ा गया आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला है तो कोतवाली में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आरोपी को आईपीसी की धारा 363/ 366/और नाबालिक के बयान के आधार पर 376 /पोक्सो अधिनियम के तहत उसका चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने कहा कि आरोपी की पुलिस ने कोविड जांच कराई तो वह पॉजिटिव निकला। जिसके बाद उसका चालान कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलने के विवाद में 12 साल के बच्चे की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम