लालकुआं : दुकान में काम कर अपने घर जा रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें -

लालकुआं। क्षेत्र के बंजरी कम्पनी में घर जा रहे एक युवक पर नशेड़ियों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

राहगीरों ने उसे तत्काल ही उपचार के लिए हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया है तथा घटना की मौखिक जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है, फिलहाल मामले में अभी तक पीड़ित पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सचल दल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला का किया औचक निरीक्षण: परीक्षा व्यवस्थाएं पाईं दुरुस्त, प्रवेश संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित

बताते चलें कि लालकुआं मैन बजार स्थित एक किराने की दुकान पर काम कर अपने घर को जा रहे युवक राहुल कुमार एवं उसके भाई पर अज्ञात नशेड़ी किस्म के युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया, हमले में राहुल बुरी तरह घायल हो गया, जिसके सिर में गम्भीर चोटें आई हैं, घायल राहुल को तत्काल उपचार के लिए हल्द्वानी के बेस अस्पताल भेजा गया, इधर पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस की 112 सेवा को दे दी फिलहाल पीड़ित पक्ष द्वारा अभी तक कोई तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में आफत की बारिश: खतरे के निशान को नियंत्रित करने नैनीझील के खोले गए गेट, भूस्खलन से 15 मार्ग बंद, मौसम विभाग का 'येलो अलर्ट' जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'एनालॉग पनीर' की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त निर्देश, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई