लालकुआं : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने दिया धरना

खबर शेयर करें -

लालकुआं में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. युवक रेलवे में ठेकेदारी के अंतर्गत काम करता था. परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही से युवक की मौत हुई है. परिजनों विभागीय कार्यालय के बाहर शव को रखकर धरना प्रदर्शन किया. वहीं, परिजनों के समर्थन में स्थानीय विधायक नवीन दुम्का और कई जनप्रतिनिधि भी पहुंच थे. पीड़िता परिजनों की मांग है कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल: बेलगढ़ नाले के उफान में बहने से बचा बाइक सवार, भूस्खलन से 25 सड़कें बंद

मामले बढ़ता देख रेलवे के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने भी मृतक के परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया है, लेकिन वे नहीं माने और अपनी मांगों पर अड़े रहे. जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 7 निवासी राजकुमार रेलवे में ठेकेदार के अंदर इलेक्ट्रिसिटी लाइन बिछाने का काम करा था, जिसकी शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. पोस्टमार्टम के बाद ठेकेदार शव को घर छोड़कर चले गया था.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर

परिजनों का आरोप है कि राजकुमार की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी, लेकिन ठेकेदार ने परिवारवालों को इसकी कोई जानकारी नहीं दी, बल्कि गुपचुप तरीके से पोस्टमार्टम करा दिया और उन्हें बताया भी नहीं. इसीलिए उन्होंने विभागीय कार्यालय के बाहर शव को रखकर विरोध प्रदर्शन किया.

मामले की गंभीर को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल आ गया था. विधायक ने रेलवे डीआरएम से फोन पर बात कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है. पीड़ित परिवारों ने चेतावनी दी है कि जब तक उचित मुआवजा नहीं मिलता तब तक शव के साथ परिजन धरने पर बैठे रहेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: खटीमा के बीमार मासूम देव का पूरा इलाज कराएगी सरकार, टिक्की खाने दुकान पर पहुंचे सीएम से पिता ने रोते हुए बताई थी व्यथा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad