लालकुआं : खड़े डम्पर से बैटरी चुराने वाले चोरों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -


दिनांक 21 शानिवार की रात को अवन्तिका पुल के पास लालकुआ में खड़े डम्पर से किसी अज्ञात चोर द्वारा एक अदद बैटरी एमराँन कम्पनी चोरी कर ली गयी थी।

जिसमें दिनांक – 22 रविवार को मुकदमा वादी श्री दिनेश चन्द्र लोहनी पुत्र श्री आनन्द बल्लभ लोहनी निवासी आजाद नगर वार्ड नं0 4 लालकुआं की तहरीर के आधार पर थाना लालकुआं में मु0 एफआईआर नं0 266/23 धारा 379 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर बिंदुखत्ता के स्कूलों में मिष्ठान वितरण: गोकुलानंद उपाध्याय, चेतन पांडेय और पूरन धरियाल ने बच्चों का कराया मुंह मीठा

उपरोक्त मुकदमे के संबंध में प्रभारी निरीक्षक महोदय कोतवाली लालकुआं श्री डी0आर0वर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया ।

पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमे में मुखविर खास मामूर किये गये । तथा दिनांक सूचना के 24 घण्टे के भीतर ही अभियुक्तगंण 1- सोनू सिंह पुत्र परविन्दर सिंह निवासी राजीवनगर, बजरी कम्पनी लालकुआं नैनीताल उम्र- 31 वर्ष , 2- कमर मोहम्मद उर्फ कल्लु पुत्र सरीफ मोहम्मद निवासी वीआईपी गेट लालकुआं जिला नैनीताल उम्र- 32 वर्ष को मय चोरी के समान एक अदद चोरी की बैटरी के साथ गिरफ्तार किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद गड्ढा मुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें: PWD ने तैयार किया प्लान, 15 अक्टूबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य

अभियुक्तगणो को मय माल के माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।
पुलिस टीम –
1-व0उ0नि0 प्रकाश सिंह मेहरा (द्वित्तीय)
2-उ0नि0 वन्दना चौहान
3-कानि0 902 चन्द्र शेखर
4-कानि0 443 कमल विष्ट

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश चंदोला ने दी बधाई, बलिदानियों को किया नमन; युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad