लालकुआं : ट्रक के साथ जबरदस्त भिड़ंत में बाइक सवार 36 वर्षीय युवक की मौत

खबर शेयर करें -

लालकुआं। नगर से नगला की ओर को जा रही मोटरसाइकिल की ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में ट्रक से हुई भिड़ंत के चलते मोटरसाइकिल सवार की एसटीएच चिकित्सालय में ले जाते समय दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात लगभग 9:15 बजे लाल कुआं से किच्छा की ओर मोटरसाइकिल संख्या:-यूपी 25सीडब्ल्यू/ 5779 जैसे ही लालकुआं ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में पहुंचा था तभी 16 टायरा ट्रक संख्या:-यूपी 25ईटी/ 6049 के चालक ने अचानक लापरवाही से ट्रक मोड़ दिया, मोटरसाइकिल सवार जब तक कुछ समझ पाता तब तक उक्त मोटरसाइकिल और ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण पर लालकुआं में सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर लगाया फर्जी आपत्तियों का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार का हेलमेट पूरी तरह टूट कर चकनाचूर हो गया, मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस की 112 सेवा द्वारा तुरंत ही घायल को हल्द्वानी अस्पताल की ओर को ले जाया जा रहा था रास्ते में आई 108 में उसे शिफ्ट कर दिया गया, तथा डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचने से पूर्व ही मोटरसाइकिल सवार ने दम तोड़ दिया तथा चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर के दो प्रधान आबकारी निरीक्षकों का पिथौरागढ़ तबादला: दीपक दुबे को धारचूला और संतोष लोहनी को मुनस्यारी भेजा गया

पुलिस द्वारा दुर्घटना की जानकारी मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद इस्लाम पुत्र हफीक अहमद उम्र 36 वर्ष ग्राम कुमरा तहसील इज्जतनगर जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के परिजनों को दे दी है। मृतक उत्तराखंड में फेरी लगाकर कपड़ों की बिक्री किया करता था, जो कि पूरे दिन भर की बिक्री कर शाम को बरेली स्थित अपने घर को जा रहा था कि यह दुर्घटना घटित हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में रिंग रोड अंडरपास पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल व बच्चा बाल-बाल बचा
Ad Ad Ad Ad