लालकुआं : बिन्दुखत्ता निवासी 25 वर्षीय युवा कारोबारी के अचानक निधन होने से क्षेत्र में शोक की लहर

खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता क्षेत्र से एक बहुत ही दुखद खबर आ रही है इंदिरा नगर प्रथम निवासी युवा कारोबारी संजय कोरंगा  पुत्र स्वर्गीय दिलीप कोरंगा 25 वर्ष की तबीयत शनिवार सुबह अचानक खराब हुई तो परिजन व दोस्त उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में ले गए।

जहां पर तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया, शाम के समय अचानक और ज्यादा तबियत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर में शिफ्ट किया गया। काफी प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका इससे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और उनके सभी दोस्त इस बुरी खबर से हतप्रभ हैं। निजी अस्पताल के डॉक्टरों का कहना था कि उन्हें डेंगू हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज महेश सिंह भैंसोड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य अतिथि मोहन कुड़ाई ने दिया प्रेरणादायी संदेश

बताते चले कि युवक कि अगले महीने नवंबर में शादी होने वाली थी, उनके परिवार में कुछ वर्ष पूर्व इनके भाई की एक एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई थी और पहले ही इनके पिता का साया भी इनके सर से उठ चुका था। वह अपने पीछे परिवार में एक भाई वह मां को छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी गोकुलानंद उपाध्याय ने दी बधाई: बोले— 'आंतरिक विचारों से मुक्ति ही वास्तविक स्वतंत्रता', नशामुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश चंदोला ने दी बधाई, बलिदानियों को किया नमन; युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान