लालकुआं : होली के दिन मारपीट में घायल हुए बिन्दुखत्ता निवासी चालक कि मौत, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

लालकुआं में होली के दिन मारपीट में घायल हुआ चालक कि मौत हो गई है। शराब पीने के दौरान हुए आपसी झगड़े में दूसरे चालक द्वारा किए लठमार कर घायल चालक अरविंद सिंह बिष्ट कि ईलाज के दौरान मौत हो गई है।खबर सुनते ही परिवार में मचा कोहराम।

लालकुआं पुलिस ने हमलावर को किया गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

बता दे कि आठ मार्च की शाम को इंदिरा नगर प्रथम बिंदुखत्ता निवासी अरविंद सिंह बिष्ट और उसके पड़ोस में रहने वाले लक्ष्मण राम ने साथ में शराब पी, जिसके बाद किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया, इसी विवाद के चलते लक्ष्मण ने अरविंद के सिर में लठ्ठ से प्रहार कर दिया, उक्त जबरदस्त प्रहार के चलते अरविंद अचेत होकर सड़क के किनारे गिर पड़ा, तथा अरविंद की बिगड़ती हालत को देखकर लक्ष्मण राम वहां से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में लोकपर्व सातूं-आठूं (गौरा महोत्सव) की धूम: धार्मिक अनुष्ठानों और झोड़ा-चांचरी के साथ महिलाएं मना रही उत्सव

बाद में आसपास रहने वाले कुछ लोग अरविंद को लेकर एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचे, जहां उसे भर्ती करा दिया, वर्तमान में अरविंद वेंटिलेटर मैं था।

यह भी पढ़ें 👉  घर में सो रही 88 वर्षीय वृद्धा पर तेंदुए का हमला, गंभीर हालत में रेफर

अरविंद की मां उषा देवी ने स्थानीय कोतवाली में लक्ष्मण राम निवासी इंदिरा नगर प्रथम तथा मूल निवासी ग्राम राथी थाना धारचूला जिला पिथौरागढ़ के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई थी, जिस पर पुलिस ने धारा 323, 504, 506 और 307 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी लक्ष्मण राम को गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन बनी नियमित 'एक्सप्रेस': 19 सितंबर से दौड़ेगी नए नंबर के साथ, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad