लालकुआं : बिन्दुखत्ता क्षेत्र में बन रही सड़क की जांच करने पहुंचे पीडब्ल्यूडी के सुपरवाइजर के ऊपर चढ़ा रोड रोलर, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

लालकुआं। यहां बिंदुखत्ता के खुरियाखटत्ता क्षेत्र में सड़क निर्माण का जायजा लेने पहुंचे लोक निर्माण विभाग के सुपरवाइजर के पांव में रोड रोलर चढ़ जाने से उक्त सुपरवाइजर गंभीर रूप से जख्मी हो गया, वहीं उक्त घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के खुरियाखत्ता क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा हैं, जिसे देखने लोक निर्माण विभाग के सुपरवाइजर प्रेम बल्लभ भट्ट बुधवार की देर शाम मौके पर पहुंचे तो काम चल रहा था, इसी दौरान जब वह सड़क का मुवायना कर रहे थे तभी सड़क निर्माण में लगा रोड रोलर उनके पांव में चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए, घटना के तुरंत बाद सुपरवाइजर प्रेम बल्लभ भट्ट को हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां देर रात तक उनके पैरों का ऑपरेशन चल रहा था, अस्पताल में लोक निर्माण विभाग कर्मी को देखने पहुंचे लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एचके शाह ने बताया कि कार्य अनुरक्षक प्रेम बल्लभ भट्ट सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गए थे इसी दौरान वह रोड रोलर की चपेट में आकर जख्मी हो गए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। इधर रोड रोलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हुए प्रेम बल्लभ भट्ट को देखते ग्रामीण मोके पर उमड़ पड़े, तथा देखते ही देखते क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया, प्रेम बल्लभ भट्ट बिंदुखत्ता क्षेत्र के ही निवासी है उक्त घटना से क्षेत्र वासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है, उन्होंने सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: नन्हे-मुन्नों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, प्रबंधक कमलेश पाठक ने दिया संस्कारयुक्त शिक्षा का संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दो नहरिया रोड पर बेल्ट लहराकर हुड़दंग मचाने वाले 4 युवक गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी पकड़े; पुलिस ने सीज कीं दोनों बाइकें