लालकुआं : परिवहन नियमों की धज्जियां उडा़ते कालीराख से लदे ओवरलोड़ वाहन, उड़ती कालीराख शहरवासियों के लिए बनी बड़ी परेशानी

कार्रवाई के नाम पर जिम्मेदारों अफसरों ने मूंदी आंखें

खबर शेयर करें -

लालकुआं में परिवहन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुऐ सड़को पर ओवरलोड़ काली राख से लदे वाहनों का परिचालन लगातार जारी है

स्थानीय सेचुरी पेपर मिल से निकलकर हल्दूचौड़, मोटाहल्दू,गोरापढ़ाव को दर्जनों ओवरलोड़ेड ट्रक शहर की मुख्य सड़क से होकर हाईवे पर दौड़ लगा रहे हैं ।

वही काली राख से लदे बेरोकटोक चलने वाले वाहनों से सड़कों की दिनोदिन हालत बदतर होती जा रही है खासकर सुबह और शाम के समय काली राख लादकर ओवरलोड़ ट्रक शहर से निकल रहे है इन वाहनों को आसानी से देखा जा सकता है।

मजे की बात है कि जिस सड़क से ओवरलोड वाहन गुजर रहे हैं उस सड़क पर एक कोतवाली, एक चौकी और तहसील कार्यालय भी पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा: गोला नदी में बहा 11वीं का छात्र, तलाश में जुटी SDRF और पुलिस टीम

लेकिन आज तक किसी भी अधिकारी ने इस ओर कार्रवाई की कोशिश नहीं की जो अपने आप में एक सावल है वही ओवरलोड़ इन वाहनों के कारण हर समय हादसे की आंशका बनी हुई है।
बताते चले कि सेचुरी पेपर मिल से निकालने वाली काली राख स्टोन क्रेशरों तथा अन्य संस्थानों में प्रतिबंध है इसके बावजूद कुछ ठेकेदारों ने पर्यावरण विभाग एंव प्रशासन की आनदेखी कर स्टॉक कर रखे है तथा कुछ ठेकेदार मिल से काली राख निकालकर सीधे स्टोन क्रेशरो में पहुचा रहे है।
वही परिवहन नियमों की आनदेखी कर ओवरलोड वाहनों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है काली राख के ओवरलोड़ वाहन क्षेत्र की सड़को पर दिन रात सरपट दौड़ रहे है। इसके बावजूद परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है इसके अतिरिक्त काली राख के ओवरलोड़ वाहनों से उड़ती राख और धूल नगरवासियों तथा ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल ने दुर्गापालपुर परमा को दी सौगातें: गरीब परिवारों को बांटे पंखे, सार्वजनिक स्थानों पर लगाईं बेंच और सेफ्टी मिरर

वही सड़को की हालत भी दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है सड़को में गड्डे बन रहे है जो हादसों का बड़ा कारण बन रहे है साथ ही इससे सरकार को राजस्व की हानि पहुचाई जा रही है।इसके बावजूद परिवहन विभाग या फिर प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहे है।

*हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन*

पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से परिवहन नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतू तमाम अभियान चलाए जाते है इसके तहत कार्रवाई भी की जाती है कालीराख से लदे बेरोकटोक दौड़ने वाले वाहन बिना नबंर प्लेट नजर आते है इन पर प्रभावी कार्रवाई होती नजर नही आ रही है वाहनों में कालीराख ऊपर तक भारी रहती है ओवरलोड़िग के कारण हादसे का खतरा बना रहता है ऐसे में सावल उठ रहे है कि कालीराख से लदे ओवरलोड़ वाहनों से यादि कोई हादसा हुआ” तो इसका जिम्मेदार कौन होगा”

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad