लालकुआं : स्कूल बस में लगी भीषण आग, अंदर मौजूद थे 35 बच्चे, ऐसे बची बच्चों की जान

खबर शेयर करें -

लालकुआं क्षेत्र के मोटाहल्दू के पास सैमफोर्ड स्कूल की बस में अचानक आग लग गई। बस में आग लगने से बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। गनीमत रही कि सही समय पर बच्चों को स्कूल बस से बाहर निकाल लिया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिसने आग पर काबू पा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद गड्ढा मुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें: PWD ने तैयार किया प्लान, 15 अक्टूबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 35 बच्चे मौजूद थे, बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, बस के इंजन की तरफ शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसके चलते बस से धुआं निकलने लगा। इसके बाद तत्काल बच्चों को स्कूल बस से बाहर निकाल लिया गया और सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दे दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के कोसी बैराज पर हादसा: कार को बचाने के चक्कर में नहर में गिरा रेत से भरा कैंटर, चालक-परिचालक चोटिल

पुलिस ने बताया कि सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं, इंजन में आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में बड़ा हादसा: विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में भूस्खलन से 9 श्रमिकों की मौत, कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad