लालकुआं : गौशाला से शराब तस्करी, बिन्दुखत्ता निवासी तस्कर को ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

लालकुआं। लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार कर रहे व्यक्ति को पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत पकड़ने में आज सफलता प्राप्त हो गई।

लालकुआं कोतवाली के कानि0 802 आनन्द पुरी, कानि0 902 चन्द्र शेखर, कानि0 443 नापु0 कमल विष्ट व म0कानि0 174 नापु0 माया विष्ट द्वारा अभियुक्त नारायण सिंह रौतेला पुत्र स्व0 महेन्द्र सिह रौतेला निवासी रावतनगर द्वितीय बिन्दुखत्ता लालकुआ उम्र- 57 वर्ष को उनके खुद के घर में बने गाय-भैंस के गोठ से अवैध रुप से 05 गत्ते की पेटी में क्रमशः 08 बोतल Mcdowells Rum, 07 बोतल Mcdowells whisky, 40 अद्धे Mcdowells whisky, 40 पव्वे Mcdowells whisky बरामद होने पर अभियुक्त नारायण सिंह रौतेला उपरोक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध जुर्म धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी के मायके से न लौटने पर प्लंबर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र की घटना; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पूरे प्रकरण में सबसे मजेदार बात यह रही कि पुलिस के जवान उक्त व्यक्ति के यहां ग्राहक बनकर पहुंचे, और उसे रंगे हाथों दबोचने में सफलता प्राप्त कर ली, पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से शराब का अवैध धंधा कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल दौरा: कुमाऊं संभाग के संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ नंधौरगढ़ पैलेस में बुलाई अहम बैठक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार