लालकुआं : पंजा लड़ाने में क्षमता से ज्यादा प्रदर्शन की कोशिश में हुआ हाथ फ्रेक्चर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिम में वर्कआउट के बाद पंजा लड़ाना दो बाडी बिल्डर को भारी पड़ गया। यार-दोस्त उत्साह बढ़ाते रहे तो दोनों ने जीतने के लिए जीजान लगा दी। क्षमता से ज्यादा प्रदर्शन की कोशिश में एक युवक की मासपेशियों में खिंचाव आ गया। वहीं, दूसरे के हाथ की हड्डी टूट गई। दोनों को साथ के लोग तुरंत अस्पताल ले गए। मामला शहर में चर्चा में रहा।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में पहुंचे महापौर दीपक बाली; मां दुर्गा के चरणों में नवाया शीश


घटना हल्द्वानी के एक जिम की है। गुरुवार को वर्कआउट के बाद दो बाडी बिल्डर पंजा लड़ाने लगे। चंद मिनट तक दोनों एक-दूसरे की ताकत से जूझते रहे। अचानक कट की आवाज आई तो दोनों में से एक युवक की मासपेशियों में खिंचाव आ गया जबकि दूसरे की हाथ की हड्डी में क्रेक आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के छानी गांव में तेंदुए का आतंक: दुकान जा रहे ग्रामीण पर पीछे से किया अचानक हमला, घायल जिला अस्पताल में भर्ती; वन विभाग ने लगाया पिंजरा

दोनों के हाथ में तेज दर्द की शिकायत पर दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया। एक्सरे कराने पर एक के हाथ में फ्रैक्चर जबकि दूसरे के हाथ में मासपेशियों में खिंचाव आ गया है। एक बाडी बिल्डर हल्द्वानी जबकि दूसरा लालकुआं का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने लगाया वैध वोटरों के नाम कटवाने का आरोप, E.R.O. को सौंपा ज्ञापन

दोनों एक ही जिम में वर्कआउट करते हैं। रोजाना ही इस तरह की जोर आजमाइश चलती रहती है। आज यह करना भारी पड़ गया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad