लालकुआं : तीन भाइयों पर धारदार हथियारों से हमला, जांच में लगी पुलिस

खबर शेयर करें -

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के मोटाहल्दू बरेली रोड पर धारदार हथियारों से लैस युवकों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया. जिसमें तीनों भाइयों को गंभीर चोटें आई है. जिन्हें हल्द्वानी के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां एक भाई की नाजुक हालत को देखते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि सभी घायल आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश सिंह सिरोही उर्फ हर्ष के भाई बताए जा रहे हैं. आरोप है कि स्टोन क्रशर के पास बुलाकर कुछ लोगों ने धारदार हथियार और लाठी डंडों से तीनों भाइयों पर हमला कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: राजकीय महाविद्यालय सतपुली में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने रंग-बिरंगी आकृतियों से बिखेरी राष्ट्रप्रेम की छटा

दरअसल, गोरापड़ाव के हाथीखाल गांव निवासी हरीश सिंह सिरोही ने पुलिस में एक तहरीर दी है. जिसमें उन्होंने बताया है कि 14 मार्च की रात को उनके भाई नरेश, पवन, संदीप गौला नदी में काम कर घर आ रहे थे. इसी बीच गोरापड़ाव निवासी कुछ लोगों ने उसके भाइयों को एक स्टोन क्रशर के बाहर बुला लिया. आरोप है कि भाइयों के पहुंचते ही आरोपियों ने धारदार हथियार और लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी को आदर्श शहर बनाने के लिए खुद झाड़ू लेकर मैदान में उतरे महापौर गजराज सिंह बिष्ट, अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

तीनों भाइयों ने किसी तरह भागकर जान बचाई. हमले में तीनों घायलों को बेस अस्पताल ले जाया गया. जिसमें नरेश को गंभीर चोट आने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. ऐसे में बेस अस्पतालों के डॉक्टरों ने निजी अस्पताल रेफर कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला आपसी रंजिश का है. खनन कार्य को लेकर पहले से लोगों पक्षों में विवाद चल रहा था, इसके बाद आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है. वहीं, पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रफ्तार का कहर: बेलबाबा के पास अर्टिगा कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर
Ad Ad Ad Ad