लालकुआं : वार्ड नंबर 1 निवासी सेंचुरी मिलकर्मी की पत्नी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

खबर शेयर करें -

लालकुआं। यहां वार्ड नंबर 1 निवासी सेंचुरी मिल कर्मी की पत्नी किरन सक्सेना का आकस्मिक निधन हो गया, 40 वर्षीय किरन को लो बीपी की समस्या हुई उन्हें जैसे ही हल्द्वानी चिकित्सालय ले जाया जा रहा था उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।

उक्त घटना से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में कार्यरत मंगल सक्सेना की पत्नी किरन सक्सेना उम्र 40 वर्ष को दोपहर को बीपी लो होने की शिकायत हुई तो उनके पति एवं परिजन उन्हें सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की डिस्पेंसरी में ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी, इसके बाद जैसे ही वह हल्द्वानी को उन्हें ले जा रहे थे कि उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व फौजी पिता को जहर पिलाकर बेटे ने भी गटका, दोनों की दर्दनाक मौत; देहरादून में पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान

अचानक हुई इस हृदय विदारक वारदात से पूरा परिवार स्तब्ध हो गया, किरन का एक बेटा अनमोल उम्र 20 वर्ष एवं एक छोटी बेटी हर्षिता जोकि कक्षा नौ की छात्रा है। पति मंगल सक्सेना सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में कार्यरत है, किरन की सास स्वर्गीय मीराबाई धार्मिक क्षेत्र में अपनी अच्छी पहचान रखती थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सचल दल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला का किया औचक निरीक्षण: परीक्षा व्यवस्थाएं पाईं दुरुस्त, प्रवेश संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित

परिजनों के अनुसार किरन का अंतिम संस्कार शनिवार की प्रातः किया जाएगा, उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में आफत की बारिश: खतरे के निशान को नियंत्रित करने नैनीझील के खोले गए गेट, भूस्खलन से 15 मार्ग बंद, मौसम विभाग का 'येलो अलर्ट' जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad