लालकुआं : महिला ने काठगोदाम कैंप में तैनात CRPF जवान पर धोखे से शादी करने का लगाया आरोप, छानबीन शुरू

खबर शेयर करें -

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र गौलापार के पूर्वी खेड़ा गांव निवासी एक विधवा महिला ने काठगोदाम कैंप में तैनात सीआरपीएफ के जवान पर झूठ बोल कर शादी करने और उसके बाद मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर काठगोदाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार गौलापार स्थित पूर्वी खेड़ा गांव में किराये पर रहने वाली एक विधवा महिला ने काठगोदाम पुलिस थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि वर्ष 2022 में सीआरपीएफ जवान सुरेंद्र सिंह राणा जोकि काठगोदाम कैंप में बावर्ची के पद पर कार्यरत हैं ने खुद को अविवाहित बताते हुए उसके साथ विवाह कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  घर में सो रही 88 वर्षीय वृद्धा पर तेंदुए का हमला, गंभीर हालत में रेफर

वह उसे आए दिन मारता पीटता है। तथा उसके बच्चों को मारने की धमकी भी देता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। महिला का कहना है कि उसकी वर्ष 2021 में सुरेंद्र सिंह राणा से मुलाकात हुई, सुरेंद्र ने खुद को अविवाहित बताते हुए उसका विश्वास हासिल कर लिया, और 17 फरवरी 2022 को उससे शादी कर ली, शादी के कुछ समय बाद ही उसे पता चला कि सुरेंद्र पहले से ही शादीशुदा है, महिला का कहना है कि सुरेंद्र की हरकतों से वह दहशत में है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में लोकपर्व सातूं-आठूं (गौरा महोत्सव) की धूम: धार्मिक अनुष्ठानों और झोड़ा-चांचरी के साथ महिलाएं मना रही उत्सव
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस का बिना सत्यापन रह रहे किरायेदारों के खिलाफ कड़ा एक्शन: 10 मकान मालिकों पर 10-10 हजार का जुर्माना, विशेष जांच अभियान जारी