लालकुआं : मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

खबर शेयर करें -

लालकुआं। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की ओर से मंडी पुलिस चौकी में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। बताया जा रहा है कि गोरापड़ाव के पास अज्ञात लोगों ने युवक के सिर पर गंभीर वार किया था।

नारायणपुरम हल्दूचौड़ निवासी संजय पांडे (28) मोटाहल्दू में एक कंपनी में काम करता था। परिजनों के अनुसार सात मई को वह ड्यूटी के बाद घर नहीं आया। पता चला कि वह अपने दोस्त के साथ गोरापड़ाव गया था। वहां अज्ञात लोगों ने संजय पांडे के सिर पर हथियार से हमला कर दिया। मारपीट में उसके दोस्त को गंभीर चोटें आई। इस दौरान दोस्त वहां से भाग गया। जब लोगों को संजय सड़क पर गिरा दिखाई दिया तो 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल अज्ञात में भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  कोचिंग में मारपीट करना छात्र को पड़ा भारी: कोतवाली में पुलिस के सामने ही मां ने बेटे को चप्पलों से धुन डाला

दूसरे दिन उसके दोस्त ने संजय के परिजनों को पूरी घटना बताई। सात मई से संजय का एसटीएच में इलाज चल रहा था। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की ओर से अज्ञात हमलावर के खिलाफ मंडी पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। संजय पांडे के घर में मां, और दो साल की बच्ची है। उसकी मृत्यु के बाद आज उसकी पत्नी भी लंबे समय बाद उसके घर में पहुंची है।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में पुलिस और सेना के जवानों के बीच झड़प: मेजर समेत 15 जवानों पर मुकदमा दर्ज, धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य विभाग की रडार पर काशीपुर में फल-फूल रहा ‘सफेद जहर’ का काला कारोबार