लालकुआं : आंचल डेयरी के दूध एवम दुग्ध उत्पाद के दामों में बढ़ोतरी, 5% से लेकर 20% तक की वृद्धि

खबर शेयर करें -

बढ़ती महंगाई के बीच उत्तराखंड आंचल डेयरी ने एक बार फिर से अपने उपभोक्ताओं को झटका दिया है. आंचल डेयरी ने दूध के साथ साथ दूध से बने उत्पादों के दामों में 5% से लेकर 20% तक की वृद्धि की है.

आंचल दूध के दाम बढ़े: नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ से जुड़े दूध उत्पादकों के दामों में पिछले महीने ₹2 प्रति लीटर की दर से वृद्धि की गई थी. जिसके बाद घाटे को पूर्ति करने के लिए दूध के साथ साथ दूध से बने अन्य उत्पादों के दामों में वृद्धि की गई है.

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई की मिठास: 15 दिनों में 17 रुपये तक महंगी हुई चीनी, गुड़ और मिश्री के दामों में भी भारी उछाल; त्योहारी सीजन में रसोई का बजट बिगड़ा

अब ये हैं नए रेट: फुल क्रीम दूध ₹66 प्रति लीटर से बढ़कर अब ₹68 प्रति लीटर हो गया है. स्टैंडर्ड दूध ₹55 से बढ़ाकर ₹57 प्रति लीटर हुआ है. आंचल देसी घी ₹600 प्रति किलो से बढ़कर ₹650 प्रति किलो, ₹550 प्रति किलो मक्खन अब ₹600 प्रति किलो हो गया है. ₹380 प्रति किलो से पनीर बढ़कर अब ₹400 प्रति किलो हो गया है. क्रीम ₹470 किलो से बढ़कर अब ₹500 प्रति किलो हो गयी है. 400 ग्राम दही ₹40 की जगह पर अब ₹50 में मिलेगी. ₹10 वाला मसाला छाछ अब 15 रुपए में मिलेगा.

यह भी पढ़ें 👉  साढ़े चार साल का विकास बनाम नेताजी ! सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, कोई बिजली-पानी-सड़क को रोया तो किसी ने गोला में डुबकी लगाकर उड़ाया मजाक

बढ़े हुए दाम आज से लागू होंगे: गौरतलब है कि नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा फरवरी माह में ही दूध के दामों में वृद्धि की गई थी. दूध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा वर्ष 2022 में दूध के दामों में तीन बार वृद्धि की गई थी. वहीं इस साल 2023 में दो बार दूध और उससे बने उत्पादों के दामों में वृद्धि की गयी है, जिससे ग्राहकों पर एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ेगी.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के गोरापड़ाव में जुए के अड्डे पर दुस्साहसिक वारदात: असलहों के दम पर लाखों की नकदी व गहने लूटे, दो गाड़ियों में सवार होकर फरार हुए 10 बदमाश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad