लालकुआं : किराए के मकान में अकेली रहने वाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खबर शेयर करें -

लालकुआं। यहां किराए के मकान में अकेली रहने वाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, घटना की कोतवाली पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां वार्ड नंबर 1 निवासी ओमकार सोलंकी के मकान में किराए पर रहने वाली शीला देवी पत्नी अजय पाल उर्फ राजू उम्र 43 वर्ष की दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, महिला के मृत होने का तब पता चला जब मकान मालिक का बेटा शिवम सोलंकी महिला के कमरे में पहुंचा और उसे हिलाने डुलाने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के खुर्पाताल में फिर बड़ा हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की XUV, 5 घायल; 2 गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

परंतु वह नहीं हिल सकी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, पुलिस ने मृतका के घर बरेली नवाबगंज सूचना देकर परिजनों को लालकुआं बुलाया है, वही महिला को 108 द्वारा एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी भेजा, जहां चिकित्सकों ने देर रात उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज महेश सिंह भैंसोड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य अतिथि मोहन कुड़ाई ने दिया प्रेरणादायी संदेश

लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि महिला की मौत की जांच की जाएगी, साथ ही उसका पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौपा जाएगा, इधर मकान मालिक ओमकार का कहना है कि वह लंबे समय से पति से अलग उसके मकान में किराए पर रह रही थी, तथा मेहनत मजदूरी करके अपना भरण पोषण कर रही थी। फिलहाल कोतवाली पुलिस महिला की मौत की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा: आवारा बैल से टकराई सिपाही की बाइक, सीने में सींग घुसने से कांस्टेबल भुवन आर्या की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad