टिहरी में भूस्खलन से मार्ग बाधित, उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी बारिश की संभावना

खबर शेयर करें -

टिहरी: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते नदी-नाले उफान पर हैं। टिहरी गढ़वाल में भी तेज बारिश ने आपदा जैसे हालात पैदा कर दिए हैं, जहाँ कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएँ हुई हैं, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।


टिहरी में यातायात प्रभावित

टिहरी गढ़वाल में नरेंद्रनगर बाईपास मार्ग भूस्खलन के कारण बंद है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। इसके अलावा, नरेंद्रनगर से रानीपोखरी जाने वाला गुजराड़ा मोटर मार्ग पर भी लगातार पत्थर गिर रहे हैं, जिस कारण एहतियात के तौर पर स्थानीय पुलिस ने इस मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही रोक दी है। अब चंबा की तरफ से आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को नरेंद्रनगर बाजार से होते हुए भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आज होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन, संकल्प बैंक्वेट हॉल में जुटेंगे जिलेभर के प्रतिनिधि; अध्यक्ष मुकेश बोरा ने लिया तैयारियों का जायजा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में मौसम की गतिविधियाँ अभी जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि अगले 24 से 48 घंटे तक उत्तराखंड में लगातार बारिश के हालात बने रहेंगे, जिसमें कुमाऊं के जिले ज़्यादा प्रभावित नज़र आ सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में भी लगातार बारिश देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा इलेक्ट्रीशियन का मददगार, बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर अलमारी से उड़ाए सोने के गहने; पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

आज, 21 जून को देहरादून के साथ-साथ उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों में भी बरसात देखने को मिल सकती है। वहीं, उत्तरकाशी और चमोली में थोड़ी हल्की बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल: रिखणीखाल के कलवाड़ी गांव के पास इको वाहन 300 मीटर गहरी खाई में गिरा, 8 लोगों की मौत व 4 घायल; पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया बचाव अभियान

लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन को देखते हुए, पहाड़ों में यात्रा करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।


Ad