लालकुआं : 25 एकड़ कॉलोनी में हुए संघर्ष में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

खबर शेयर करें -

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बीते बुधवार को 25 एकड़ श्रमिक कालोनी में हुए संघर्ष में घायल युवक विशाल शर्मा ने उपचार के दौरान राममूर्ति अस्पताल में तोड़ा दम. जहाँ विशाल शर्मा की मौत से क्षेत्रवासी स्तब्ध है वही परिवार में कोहराम मच गया.

बताते चले की क्षेत्र के 25 एकड़ वर्कर कॉलोनी में दो पक्षों के बीच बीते बुधवार की प्रातः लगभग 11 बजे खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें कुछ युवकों ने विशाल शर्मा और लक्ष्मण चौहान पर जानलेवा हमला कर दिया, उक्त हमले में दोनों युवक लहूलुहान होकर कॉलोनी में गिर पड़े, तो अफरा तफरी मच गई, इसी दौरान कॉलोनी वाले पहले दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं लेकर गए थे, जहां से उन्हें हल्द्वानी सुशीला तिवारी चिकित्सालय को रेफर कर दिया गया था, जहां विशाल शर्मा की गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने हायर सेंटर को रेफर कर दिया था, विशाल को भोजीपुरा के राम मूर्ति ले जाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा था. लेकिन आज सुबह उपचार के दौरान घायल विशाल शर्मा ने दम तोड़ दिया

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हाट बाजार में ई-रिक्शा संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर राख: पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम

लालकुआं कोतवाली पुलिस ने दो दिन पूर्व मृतक विशाल शर्मा की माँ की तहरीर पर तीन युवकों को गिरफ्तार कर भेजा था जेल”पुलिस ने धारा 307 के तहत भेजा जेल”25 एकड़ निवासी है तीनों युवक।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के सांपकठानी खत्ते में पति ने पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा: पीड़िता ने खाया जहरीला पदार्थ, सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर

 

Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बिगवाड़ा भट्टा के पास मैदान में मिला अज्ञात युवक का शव, हड़कंप; पुलिस शिनाख्त और जांच में जुटी

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें