रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा: केदारनाथ रूट पर हेलिकॉप्टर क्रैश, पांच की मौत

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग, [ रविवार, 15 जून 2025]: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। केदारनाथ रूट पर एक हेलिकॉप्टर क्रैश होने से उसमें सवार सभी पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों को तत्काल मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर सिडकुल क्षेत्र की युवती से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप: तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। आर्यन कंपनी का यह हेलिकॉप्टर गौरीकुंड क्षेत्र में क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की प्रारंभिक वजह खराब मौसम बताई जा रही है।

हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने इस दुखद हेलिकॉप्टर क्रैश की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने सबसे पहले हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में बाइक सवार युवकों ने युवती से किया गैंगरेप , अपहरण कर रातभर बनाया बंधक; तीन आरोपी फरार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में गिरा है। दुर्घटनास्थल पर शव बुरी तरह से जले हुए मिले हैं। मृतकों में एक बालिका भी बताई जा रही है। हेलिकॉप्टर हादसे में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के कर्मचारी विक्रम सिंह रावत भी शामिल थे। एसडीआरएफ की टीम अभी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून समेत 4 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, नदी-नालों से दूर रहने की अपील

Ad