हल्द्वानी: घर से तेंदुआ खींच ले गया महिला को, मौत; गांव में दहशत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के मोरा गांव में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। देर रात एक तेंदुआ घर में घुसकर पुष्पा देवी (65 वर्ष) नामक एक महिला को उठा ले गया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे पुष्पा देवी अपने घर में सो रही थीं। तभी, तेंदुआ अचानक घर में दाखिल हुआ और उन्हें खींचकर जंगल की ओर भाग गया। महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव वाले तुरंत मौके पर पहुँचे और वन विभाग को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  कैसे लाओगे नम्बर 1 का अवार्ड जब नेताजी के बोर्ड के आगे ही रोज सजता है कूड़े का दरबार! काशीपुर में स्वच्छता की राह में रोड़ा बना वार्ड 18-19 का मुख्य द्वार

सूचना मिलते ही रेंजर मुकुल शर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। गंभीर रूप से घायल पुष्पा देवी को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया, “हमें सूचना मिलते ही हम टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। महिला को अस्पताल पहुँचाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।”

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में लहराया परचम; मिट्टी की गुणवत्ता पर किए गए शोध प्रोजेक्ट से राज्य स्तर के लिए हुआ चयन

ग्रामीणों में दहशत और सड़क न होने का मलाल

इस घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और इस आदमखोर तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। वन विभाग ने आश्वासन दिया है कि तेंदुए की तलाश के लिए पिंजरे लगाए जाएंगे और गश्ती दल तैनात किए जाएंगे।

गांव के युवा हर्षित जीना और गौरव रमोला ने इस दुखद घटना के लिए गांव में सड़क न होने को भी जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि अगर सड़क होती तो महिला को समय पर अस्पताल पहुँचाया जा सकता था, जिससे शायद उनकी जान बच सकती थी। सड़क न होने के कारण अस्पताल पहुँचने में हुई देरी को उन्होंने महिला की मौत का एक बड़ा कारण बताया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की तीन छात्राएं एक साथ लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा कोई सुराग; परिजनों में मचा हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने शुरू की तलाश
Ad