
राजू अनेजा, काशीपुर। तराई की सियासत में चुनाव से पहले बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं। रुद्रपुर में राजकुमार ठुकराल समेत कई नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब काशीपुर भी सियासी बदलाव की आहट से अछूता नहीं है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा के कई बड़े चेहरे जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा में टिकट को लेकर मची खींचतान और गुटबाजी अब खुलकर सामने आने लगी है। अंदरखाने असंतोष इस कदर बढ़ा हुआ है कि कई दिग्गज नेता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। यही कारण है कि चुनाव से ठीक पहले पार्टी में टूट के आसार जताए जा रहे हैं।
रुद्रपुर में हुए हालिया घटनाक्रम के बाद कांग्रेस खासी उत्साहित नजर आ रही है और अब उसकी नजर काशीपुर पर टिकी है। माना जा रहा है कि कांग्रेस यहां भी उसी रणनीति पर काम कर रही है, जिसके तहत असंतुष्ट नेताओं को साधकर भाजपा को कमजोर किया जा सके।
वहीं, भाजपा के अंदरूनी हालात भी कुछ बेहतर नहीं बताए जा रहे हैं। टिकट की दावेदारी को लेकर नेताओं के बीच खींचतान और गुटबाजी ने संगठन की मजबूती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, पार्टी नेतृत्व अभी इस पूरे मामले पर खुलकर कुछ कहने से बच रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि काशीपुर में भाजपा के बड़े चेहरे कांग्रेस में शामिल होते हैं, तो इसका सीधा असर चुनावी समीकरणों पर पड़ेगा। इससे कांग्रेस को मजबूती मिल सकती है, जबकि भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
फिलहाल, तराई की सियासत में दल-बदल का खेल चरम पर है और काशीपुर में किसी बड़े सियासी धमाके की संभावनाएं लगातार मजबूत होती जा रही हैं। आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि यह महज अटकलें हैं या फिर सियासत का बड़ा सच।
ताजा खबर
- रुद्रपुर: कृष्णा कॉलोनी में गैस रिसाव से भीषण धमाका; मां-बेटा 90% झुलसे, हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर
- रुद्रपुर: काशीपुर रोड पर ‘काल’ बनी तेज रफ्तार कार; संविदा कर्मचारी की दर्दनाक मौत, मृतक का भाई पुलिस विभाग में है तैनात
- CM धामी का बड़ा एक्शन; चौकी इंचार्ज और आबकारी निरीक्षक निलंबित, ‘नाइट लाइफ’ के नाम पर हुड़दंग करने वालों पर अब खैर नहीं
- तराई में दल-बदल की बिसात बिछी, रुद्रपुर की तरह काशीपुर में भी बड़ा खेल तय? कई बड़े चेहरे थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन”
- “मोबाइल छोड़ो, बच्चों को दिखाओ मेले की दुनिया: उर्वशी”
- क्लब के बिल पर छिड़े विवाद ने ली रिटायर्ड ब्रिगेडियर की जान; ‘Gen Z’ पब सील, मालिक समेत 4 गिरफ्तार, 3 आरोपी अब भी फरार
- तराई के दो ‘शेर’ क्या भाजपा को कर पाएंगे ढेर? ‘एक और एक ग्यारह’ की जोड़ी ने तराई की 9 सीटो पर भरी हुंकार
- गौला नदी में ‘जहर’ का कहर: हजारों मछलियां मृत मिलने से मचा हड़कंप; जमरानी बांध निर्माण स्थल के पास मिला शवों का अंबार, जाँच के आदेश
- पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने AI से बनी ‘गोल टोपी’ वाली फोटो पर जताई आपत्ति; 5 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर, बोले- “छवि बिगाड़ने की साजिश”
- सोशल मीडिया पर ‘बदनामी’ ने ली युवक की जान; वायरल वीडियो से आहत बिंदुखत्ता के दीपक मेहता ने सल्फास खाकर किया सुसाइड


