
राजू अनेजा,काशीपुर। डिजिटल दौर में बच्चों का बचपन जहां मोबाइल स्क्रीन तक सिमटता जा रहा है, वहीं पारंपरिक मेलों की दुनिया उन्हें असली जीवन से जोड़ने का काम कर रही है। शहर में आयोजित चैती मेला इसी कड़ी में बच्चों के लिए सीख, संस्कार और अनुभव का जीवंत मंच बना हुआ है।
डी बाली ग्रुप की डायरेक्टर उर्वशी दत्त बाली ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को सिर्फ मोबाइल और आधुनिक सुविधाओं तक सीमित रखना उनके विकास के साथ न्याय नहीं है। उन्होंने कहा कि जरूरी है कि बच्चों को मेले जैसी जगहों पर ले जाकर जिंदगी की असल तस्वीर दिखाई जाए।
उर्वशी बाली ने कहा कि मेले सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के लिए “जीवन की पाठशाला” हैं। यहां वे देखते हैं कि सीमित संसाधनों में भी लोग किस तरह मेहनत और हुनर के दम पर आगे बढ़ते हैं। छोटे दुकानदारों की लगन, कलाकारों की कला और आम जनजीवन का संघर्ष बच्चों को सिखाता है कि सफलता केवल साधनों की नहीं, बल्कि मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास की मोहताज होती है।
उन्होंने कहा कि आज के बच्चे किताबों और इंटरनेट से बहुत कुछ सीखते हैं, लेकिन असली समझ अनुभव से आती है। मेले बच्चों को न सिर्फ सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित कराते हैं, बल्कि उन्हें अपनी जड़ों से भी जोड़ते हैं।
उर्वशी दत्त बाली ने कहा कि मेले बच्चों के भीतर संतोष, संवेदनशीलता और हर परिस्थिति में मुस्कुराकर आगे बढ़ने की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को मेले में जरूर लेकर जाएं, ताकि वे सिर्फ सपने देखना ही नहीं, बल्कि उन्हें साकार करने का रास्ता भी समझ सकें।
उन्होंने कहा कि अगर आने वाली पीढ़ी को मजबूत, संस्कारी और जीवन के प्रति जागरूक बनाना है, तो मोबाइल से बाहर निकालकर उन्हें मेले की दुनिया से जरूर जोड़ना होगा।
ताजा खबर
- उत्तराखंड: सरकारी राशन के नमक का सैंपल लैब में पास, अफवाहों पर लगा विराम; रसायन विज्ञान के शिक्षक ने समझाई विज्ञान की बात
- इंस्टाग्राम रील के चक्कर में जेल पहुंची घरेलू सहायिका, चोरी का खुलासा करने में शिक्षक ने निभाई अहम भूमिका
- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज में रोपे गए पौधे
- रामनगर-हल्द्वानी हाईवे पर डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, लिफ्ट लेने वाली महिला गंभीर
- सितारगंज में भीषण सड़क हादसा: टैक्सी कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद लगी आग, दो युवकों की दर्दनाक मौत
- चार साल बाद फूटने लगा जनता का गुस्सा !;पहले सड़क पर महिला ने उठाई थी आवाज, अब शिलापट्ट पर बल्ब फोड़ युवक ने विधायक पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
- भाजपा बिन्दुखत्ता मण्डल के 16 बूथ अध्यक्षों की घोषणा; जिला और मण्डल नेतृत्व की सहमति से सूची जारी
- मां, भाई और गर्भवती भाभी के कातिल की फांसी की सजा पर सुनवाई टली, कोर्ट ने मांगी मेडिकल रिपोर्ट
- टनकपुर से 5 जुलाई को शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा; सीएम पुष्कर सिंह धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
- बिन्दुखत्ता के इंद्रानगर 2 के महाबिंदेश्वर महादेव मंदिर में पहली बार सजेगा श्री बालाजी महाराज का ‘विशाल दिव्य दरबार’

