पिथौरागढ़ के गुरना में विद्युत वायर बदलते समय लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों ने की मुआवजे की मांग

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़, धनोड़ा क्षेत्र में बिजली के खंभे पर सर्विस वायर बदलने गए बिजली विभाग के लाइनमैन के करंट के चपेट में आने से मौत हो गयी। मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि पिथौरागढ़ मंगलवार शाम को गुरना निवासी ललित सामंत (35) धनोड़ा क्षेत्र में बिजली के खंभे पर सर्विस वायर बदलने गया था, बिजली लाइन में आए करंट से वह खंभे से सीधे सड़क पर गिर गया। लोगों जिला अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में भाजपा नेता, उनके भाई और 10-12 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा: कार से स्कूटी को मारी टक्कर, लोहे की रॉड से हमला कर दो युवक किए गंभीर घायल

लाइनमैन की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, परिजनों ने ठेकेदार और यूपीसीएल से मुआवजा देने की मांग की है, यूपीसीएल के जेई वरुन सोनी ने बताया कि करंट से संविदा पर कार्यरत लाइनमैन की मौत हुई है पूरे मामले में भी विभागीय कार्रवाई की जा रही है साथ ही किन परिस्थितियों में लाइनमैन को करंट लगी है इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: इंद्रानगर-2 के महा बिंदेश्वर महादेव मंदिर में 10 अगस्त को आयोजित होगा भव्य शिवार्चन एवं भजन संध्या; कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय ने की सपरिवार शामिल होने की अपील
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: एक ही घर से उठे 6 जनाजे, चीख-पुकार के बीच नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई