लोकल फॉर वोकल: सांसद अजय भट्ट ने लालकुआं बाजार में की दीपावली की खरीदारी, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील

खबर शेयर करें -

लालकुआं: क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने दीपावली पर्व के मौके पर लालकुआं बाजार में खरीदारी की और क्षेत्रवासियों से स्थानीय लोगों द्वारा निर्मित उत्पादों को खरीदने की अपील की।


 

सांसद ने दिया ‘लोकल फॉर वोकल’ का संदेश

 

  • खरीदारी: सांसद अजय भट्ट छोटी दीपावली रविवार की शाम लगभग 7:45 बजे लालकुआं बाजार पहुंचे। उन्होंने स्थानीय ठेले वालों से दिए, मोमबत्ती, धूप और अन्य सामान खरीदा।
  • अपील: इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ‘लोकल फॉर वोकल’ नारे को अब अमलीजामा पहनाने की आवश्यकता है।
  • फायदा: उन्होंने कहा कि स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं और कल-कारखानों द्वारा निर्मित सामग्री की खरीदारी करने से जहाँ स्थानीय व्यवसायियों को लाभ पहुँचेगा, वहीं क्षेत्र का पैसा यहीं लगेगा, जिससे अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
यह भी पढ़ें 👉  बिहार चुनाव सर्वे 2025: महागठबंधन को मामूली बढ़त, तेजस्वी यादव CM पद के लिए सबसे पसंदीदा चेहरा

सांसद को बाजार में खरीदारी करते देख बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।

 

उपस्थित कार्यकर्ता

 

यह भी पढ़ें 👉  अखबार में 'I Love You' लिखकर जबरन प्रेम का इज़हार करना पड़ा महंगा, हॉकर को एक साल की कठोर सज़ा

इस अवसर पर हल्दूचौड़ के मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का, लालकुआं मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, दीपू नयाल, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, महामंत्री राजकुमार सेतिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार हर की पौड़ी पर 'टीका' लगाने को लेकर विवाद: तीन महिलाओं में जमकर मारपीट, पुलिस ने चालान कर दी सख्त हिदायत
Ad