बनभूलपुरा के 300 घरों में लटके ताले, केंद्रीय बलों की मौजूदगी में व्यापक सर्च ऑपरेशन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में हिंसा के बाद प्रभावित बनभूलपुरा से लोगों के पलायन का सिलसिला लगातार जारी है। पुलिस, प्रशासन और सरकार के कड़े रुख को देखते हुए पत्थरबाज परिवार के साथ गायब हो रहे हैं।

बनभूलपुरा में कर्फ्यू के बाद भी 300 घरों पर ताले लटक गए हैं।

गुरुवार की शाम कर्फ्यू लागू किए जाने के बाद लोगों को घरों से बाहर निकलने की मनाही थी। इसके बाद भी लोग घरों को छोड़कर भाग गए हैं। कई घरों में ताला नहीं है, इसके बावजूद लोग घरों के भीतर नहीं हैं। इलाके के लोग पूरे परिवार के साथ दूसरे जिलों में जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हाट बाजार में ई-रिक्शा संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर राख: पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम

हल्द्वानी हिंसा मामले में पुलिस ने जिन लोगों को चिह्नित किया है, उनमें से कई फरार चल रहे हैं। ऐसे लोगों की गिरफ्तारी के लिए दूसरे जिलों में पुलिस टीम भेजी गई है। वहीं, केंद्रीय बलों की मौजूदगी में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। उपद्रव के बाद से मालिक का बगीचा, इंदिरानगर, छोटी लाइन, बड़ी लाइन सहित बनभूलपुरा के कई इलाकों से लोगों ने घरों में ताला लगाकर निकलना शुरू कर दिया है। यह सिलसिला उपद्रव की रात ही शुरू हो गया था।

बवाल थमने के बाद से ही लोगों ने घरों को छोड़कर परिवार सहित निकलना शुरू कर दिया। महिला और बच्चों सहित लोग यूपी और उत्तराखंड के दूसरे जिलों में जा चुके हैं। सिलसिला अभी भी जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के सांपकठानी खत्ते में पति ने पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा: पीड़िता ने खाया जहरीला पदार्थ, सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर

उपद्रव के बाद से पुलिस ने हर उस घर को चिन्हित कर उनकी तलाशी और छानबीन शुरू कर दी है, जिनकी छतों से गुरुवार की ईंट- पत्थर बरस रहे थे। दो दिनों से पुलिस, पीएसी और महिला फोर्स की टुकड़ियां ऐसे घरों की छानबीन कर चिह्नित उपद्रवियों और पत्थरबाजों की धर- पकड़ कर रही है।

उपद्रव की रात से फरार होने लगे लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार की रात से लोग बनभूलपुरा छोड़कर भागने लगे थे। उपद्रव की रात लोग गोलापुर होते हुए टेंपो और निजी वाहनों से भागते देखे गए। कई लोग गोला बाईपास के रास्ते रात के अंधेरे का फायदा उठाकर परिवार सहित भाग गए। कई लोगों ने करीब 10 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर लालकुआं से ट्रेन पकड़ी। स्थिति यह बन गई है कि रविवार तक बनभूलपुरा के 300 से ज्यादा घरों पर ताला लग चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बिगवाड़ा भट्टा के पास मैदान में मिला अज्ञात युवक का शव, हड़कंप; पुलिस शिनाख्त और जांच में जुटी
Ad Ad Ad Ad