लालकुआं : 108 एंबुलेंस ने लालकुआं में ओवर ब्रिज के समीप सांड को मारी तेज टक्कर, सांड की मौके पर ही मौत

खबर शेयर करें -

लालकुआं। हल्द्वानी की ओर से आ रही तेज गति की 108 एंबुलेंस ने लालकुआं में ओवर ब्रिज के समीप सांड को तेज टक्कर मार दी, जिससे सांड की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद 108 एंबुलेंस का चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा में बहा कांवड़िया, रोते-बिलखते बड़े भाई ने लगाई गुहार— 'कोई 5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो'

108 एंबुलेंस में भी कोई रोगी नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी की तरफ से तेज गति से आ रही लालकुआं 108 एम्बुलेंस ने अवंतिका कुंज देवी मंदिर के समीप ओवर ब्रिज से ठीक पहले सड़क में खड़े एक सांड को तेज गति से टक्कर मार दी, जिसके चलते सांड की मौके पर ही मौत हो गई, तथा एंबुलेंस का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  कोचिंग में मारपीट करना छात्र को पड़ा भारी: कोतवाली में पुलिस के सामने ही मां ने बेटे को चप्पलों से धुन डाला

घटना के बाद एंबुलेंस चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने सांड को खींचकर सड़क के किनारे किया, इस मौके पर वहां भारी संख्या में लोग एकत्र थे सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में पुलिस और सेना के जवानों के बीच झड़प: मेजर समेत 15 जवानों पर मुकदमा दर्ज, धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप
Ad Ad Ad Ad