लालकुआं : स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक में की छापेमारी तो कार और मोबाइल छोड़कर फरार हुआ डॉक्टर

खबर शेयर करें -

इन दिनों जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चला रही है. इसी कड़ी में टीम ने लालकुआं क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. जहां एक क्लीनिक संचालक छापेमारी की भनक लगते ही रफूचक्कर हो गया. इसके कई घंटे तक टीम झोलाछाप को तलाशती रही, लेकिन वो नहीं मिला. जिसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोलाछाप डॉक्टर का सामान, कार, मोबाइल समेत कई आपत्तिजनक दवाइयां जब्त कर ली.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सचल दल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला का किया औचक निरीक्षण: परीक्षा व्यवस्थाएं पाईं दुरुस्त, प्रवेश संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित

जानकारी के मुताबिक, खंड स्वास्थ्य अधिकारी हरीश पांडे और नायब तहसीलदार राजीव कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने आज संजयनगर हाथीखाना क्षेत्र में छापेमारी की. जैसे ही टीम क्लीनिक पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर घबरा गया और अपना मोबाइल व कार समेत सारा सामान छोड़कर क्लीनिक से दौड़ लगा दी. कुछ दूर तक उसके पीछे टीम के सदस्य भागे, लेकिन वो गलियों में ओझल हो गया. टीम ने कई घंटों तक झोलाछाप डॉक्टर का इंतजार किया, लेकिन जब वो नहीं लौटा तो टीम ने जांच पड़ताल शुरू की और दवाइयों को जब्त कर लिया.

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया बड़ा खुलासा: दो नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहे, कारतूस और नकदी बरामद

खंड स्वास्थ्य अधिकारी हरीश पांडे ने बताया कि डॉक्टर के क्लीनिक से इमरजेंसी के समय प्रयोग की जाने वाली दवाइयां और कुछ प्रतिबंधित दवाइयां भी मिली है. जिसे जब्त कर लिया गया है. साथ ही पुलिस को अग्रिम कार्रवाई के लिए कहा गया है. उन्होंने बताया कि झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. गौर हो कि बीते दिनों भी टीम ने एक अवैध क्लीनिक को सील किया था.

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व फौजी पिता को जहर पिलाकर बेटे ने भी गटका, दोनों की दर्दनाक मौत; देहरादून में पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad