लालकुआं : पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

लालकुआ। कोतवाली पुलिस को लंबे समय से धोखा देते हुए फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ मिली है लालकुआ पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।


बताते चले की नैनीताल जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों की पकड़ धकड़ के लिए पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है विशेष अभियान के तहत पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हल्द्वानी में फोटो प्रदर्शनी व संगोष्ठी आयोजित: पूर्व सीएम कोश्यारी और पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल ने किया शुभारंभ, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सम्मानित

इस विशेष अभियान के तहत लालकुआ कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है लालकुआ पुलिस ने वारंटी विकास व्यापारी पुत्र परिमल व्यापारी निवासी राजीव नगर बंगाली कालौनी और नासिर पुत्र मो.उमर निवासी ग्राम संजयनगर लाईनपार हाथीखाना को गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी एक मामले में वांछित थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ते हुए उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है. बता दें कि लालकुआ पुलिस लगातार आपराधिक मामलों में वांछित वारंटियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है जो आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने लगाया वैध वोटरों के नाम कटवाने का आरोप, E.R.O. को सौंपा ज्ञापन

लालकुआं : बिंदुखत्ता में जहरीले पदार्थ का सेवन कर कृषक की मौत, आत्महत्या को प्रेरित करने का लगा आरोप

इधर पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश आर्य , कास्टेबल कमल बिष्ट, किशोर रौतेला, चन्द्रशेखर शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग मजदूर के इश्क में पागल पत्नी ने ही रच डाली पति को रास्ते से हटाने की पटकथा, टेंट व्यवसाई हत्याकांड का 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad