लालकुआं : शहर में जूते चप्पल मरम्मत के फड़ कारोबारी की गश खाकर गिरने से मौत, कोरोना काल में पत्नी की हो चुकी है मौत

खबर शेयर करें -

लालकुआं। नगर में फड़ लगाकर कारोबार करने वाले व्यवसाई का आकस्मिक निधन होने से परिवार में जहां कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां वार्ड नंबर 1 अंबेडकरनगर में निवास करने वाले बबलू सागर उम्र 40 वर्ष स्थानीय कोतवाली के सामने जूते चप्पल मरम्मत का फड़ लगाता था, कल दोपहर को दुकान के समीप ही गस खाकर गिर पड़ा, आसपास के प्रत्यक्षदर्शियों ने मौके पर 108 सेवा बुलाई, जैसे ही उसे चिकित्सालय ले जाया जा रहा था कि बबलू ने दम तोड़ दिया, बबलू की मौत की खबर से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वही क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया, बबलू अपने पीछे 3 बच्चे छोड़ गया है, जिसमें दो बेटे और एक बेटी शामिल है। वही बबलू की पत्नी की गत कोरोना काल में मौत हो गई थी, बबलू की मौत से उसके पिता रामदास, मां और भाई संजय का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'एनालॉग पनीर' की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त निर्देश, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया बड़ा खुलासा: दो नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहे, कारतूस और नकदी बरामद