है प्रभु ! प्रसाद ना खरीदने पर दुकानदारों ने चार धाम श्रद्धालुओं के साथ मारपीट कर कपड़े फाड़े, पुलिस ने आरोपी दुकानदारों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

Translate text with your camera Oh Lord! Shopkeepers beat up Char Dham devotees and tore their clothes for not buying Prasad, police registered a case against the accused shopkeepers

खबर शेयर करें -
पुलिस के मुताबिक, राहुल चौकरने निवासी रतिन सीटी सेक्टर (ए) बैतूल मध्य प्रदेश में शासकीय सेवा में कार्यरत हैं। वे अपने भाई व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ केदारनाथ और बदरीनाथ की यात्रा पर आए हैं।

10-12 दुकानदारों ने घेर लिया

मनसा देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे तो परिसर में 10-12 दुकानदारों ने उन्हें घेर लिया और जबरन प्रसाद खरीदने का दबाव बनाया। मना करने पर दुकानदारों ने मिलकर राहुल चौकरने और उनके भाई को बुरी तरह पीटा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: एचपी पेट्रोल पंप पर मिलावटी तेल का हंगामा, ईंधन भराते ही रास्ते में बंद हुए कई वाहन, जांच शुरू

पीड़ित श्रद्धालु ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मारपीट के दौरान उनके सिर में चोट आई है। कपड़े फट गए और मोबाइल भी टूट गया। आरोप लगाया कि दुकानदारों ने मिलकर दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी भी दी।

आरोपित दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शहर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

हरकी पैड़ी पर सामान बेचने को लेकर झगड़ा, 33 गिरफ्तार

हरकी पैड़ी पर सामान बेचने को लेकर शांति व्यवस्था को भंग कर रहे 33 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शांतिभंग की धारा में उनका चालान कर दिया गया। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में विवाद किया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सभी को न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें 👉  अवर अभियंता हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई: नैनीताल आंचल दुग्ध संघ में मनाया गया सम्मान समारोह, 39 वर्षों की सेवाएं की गईं याद

शहर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि हरकी पैड़ी चौकी क्षेत्र में शांति व्यवस्था ड्यूटी में लगाए गए पुलिसकर्मी मालवीय घाट के पास गश्त कर रहे थे। उन्होंने देखा कि कुछ लोग सामान बेचने और सामान की कीमत को लेकर आपस में बहस कर रहे थे, पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह मारपीट करने पर उतारू हो गए, जिससे अन्य श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शांति व्यवस्था के मद्देनजर मौके से 33 लोगों को हिरासत में लिया गया और सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। सभी को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि ऐसा किया तो कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: दरों में 50% बढ़ोतरी का प्रस्ताव, मनमाने बिल पर उपभोक्ता आयोग सख्त

इनके खिलाफ हुई कार्रवाई

सोनू, किशन, रंजीत, विनोद, पप्पू, राकेश, संजू, ताराचंद, दिवेश धीरज, चिंटू निवासीगण लालजीवाला, अनुपम, उत्तम, राजेश, देवा, प्रियांशु निवासीगण गोसाई गली भीमगोडा, दूसरे पक्ष के सुरेंद्र, संजय, प्रमोद, जितेंद्र, अंकित, शोभित, अरविंद, मुकेश निवासीगण कड़च्छ, अमनदीप निवासी इंद्रा बस्ती, संजीव, श्याम बाबू, शैलेंद्र, पंकज निवासी ब्रह्मपुरी, अमित कुमार, महिपाल निवासी रोडीबेलवाला व दशरथ निवासी ब्रहमपुरी हरिद्वार के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Ad